बदायूं, फरवरी 6 -- सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से अब देश की जनता का मोहभंग हो चुका है। सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब और गरीब होता जा रहा है। युवाओं को समय पर रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जनता को आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को बदलना होगा। पूर्व सांसद बीती रविवार की रात बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में आयोजित रासलीला का उद्घाटन करने के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। कहा,भारत का सविंधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अब देश की जनता को केंद्र की भाजपा को उखाड़ फेकना होगा। रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को लोगों को अपनाना चाहिए। इस मौके पर सर्वेश यादव, कविंद्र सक्सेना, रईस अहमद, चेतन यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...