विकासनगर, अप्रैल 9 -- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत बुधवार को सेलाकुई के एक वेडिंग प्वाइंट में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन हुआ। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि केंद्र में 11 साल से भारतीय जनता पार्टी लगातार विकास के ऐतिहासिक कार्य कर रही है जिससे जनता का विश्वास पार्टी पर बना हुआ है। हर वर्ग के लिए पार्टी ने काम किया है, चाहे वह किसी भी जाति किसी भी क्षेत्र का हो। कहा कि पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने का श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाता है। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है, जिसके 11 करोड़ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.