रुद्रपुर, फरवरी 15 -- सितारगंज। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती समून ने कहा कि भाजपा सरकार में मुसलमान सबसे ज्यादा तरक्की कर रहा हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार हर व्यक्ति को समान मानते हुए निस्वार्थ भाव से योजनाओं का लाभ दे रही है। मुस्लिम समाज इस सरकार में सभी योजनाओं का लाभ ले रहा है और आगे बढ़ रहा है। रविवार को मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती समून का सितारगंज पहुंचने पर स्वागत किया गया। यहां मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक कासिम अमजद अली, प्रांत प्रमुख सैयद दानिश, जिला सह संयोजक जाहिद अजहरी, सभासद चंदन श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, सैयद आरिफ अली, मनीष नेगी, मो. फैजान, अनीश रजा, अरशद अली, शमशुल हसन, रहमत अली, पंकज चौहान, सोनू शर्मा, रेहान अंसारी, अकील सैफी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...