एटा, मार्च 25 -- यूपी सिडको के अध्यक्ष वाईपी सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं को समर्पित पाटी है। वह इसलिए कि पूरे जगत में नेतृत्व करने की क्षमता महिलाओं में होती है। वह सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोंधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। मंगलवार जनेश्वर मिश्र हाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान पर भाजपा सरकारें हमेशा खड़ी हुई है। भाजपा सरकार ने आठ वर्षों में लोगों के जीवन में परिवर्तन किया है। वर्ष 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश और आज के उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का बदलाव है। शाम के सात बजे गेट बंद हो जाते थे। दिन में लूट की घटनाए होती थी। महिला डर की वजह से घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। आज दिन में हो अथवा रात में किसी को कहीं पर कोई डर नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.