बहराइच, अप्रैल 16 -- बहराइच,संवाददाता। भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार को लेकर सपाइयों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी, हरीश मिश्र का उदाहरण देते हुए कहा कि ब्राह्मण होने की वजह से उन पर सुनियोजित तरीके से फर्जी मुकदमें व जांच के नाम पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय टीम गठित कर जांच कराने की मांग की। सपा के भगतराम मिश्र के नेतृत्व में भारी संख्या में सपाई सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे। हाथ में पोस्टर व बैनर लेकर नारेबाजी किया। कहा कि पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी न केवल ब्राह्मण समाज के सम्मान के प्रतीक थे, बल्कि उन्होंने जीवनभर लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा की लड़ाई लड़ी। आज उनके परिवार के साथ हो रहा उत्पीड़न केवल एक परिवार पर हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.