कन्नौज, जनवरी 15 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव में स्थित घारम सिंह इंटर काॅलेज में गुरूवार को नवबर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गरीबों व बुजुर्गों को कम्बल वितरण किए गए। आयोजित नवबर्ष मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री तोताराम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान परेशान है। उसको अपनी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहा है। उसको नौकरी नहीं मिल रही है। इसके अलावा कार्यक्रम को आयोजक दिगंबर सिंह यादव, सपा नेता अनिल पाल, कूक्कू चौहान ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मो.ईशाक खान ने किया। इस दौरान सपा नेताओं व समाजसेवियों ने आए क्षेत्रीय लोगों को कम्बल वितरित किए। कार्यक्रम में राम अवतार यादव, मानसिंह यादव, अवनीश सिंह, जितेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.