बदायूं, दिसम्बर 24 -- बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खुशहाल हैं। सरकार ने किसानों के हितों में तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका सीधे-सीधे किसानों को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से किसानों की आय में भी वृद्धि हुयी है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में बदायूं क्लब में मनायी गयी। यहां दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सीडीओ केशव कुमार, डीडी कृषि मनोज कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को सम्मान निधि देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उन्...