लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने ब्राह्मण समाज के पक्ष में खड़े होकर आगामी विधान सभा चुनाव में सोशल इंजीनियरिंग के अपने फार्मूले को फिर आजमाने का संकेत दिए हैं। उन्होंने शनिवार को राज्य, मंडल, जिला व विधानसभा समेत अन्य स्तर के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों की विशेष बैठक में भाजपा को निशाने पर लेकर अपनों को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में ब्राह्मण समाज उपेक्षित, दुखी और परेशान है। ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा, असुरक्षा व असम्मान आदि के विरुद्ध काफी मुखर है और इसकी चर्चा देश भर में है। इसके प्रभाव को लेकर भाजपा असहज व चिंतित है। मायावती ने कहा कि बसपा ने अपरकास्ट में अन्य समाज की तरह खासकर ब्राह्मणों को पूरा आदर-सम्मान, पद व न्याय दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सोशल इंजीनियर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.