चंदौली, जुलाई 18 -- पीडीडीयू नगर-चंदौली, हिटी। पीडीडीयू नगर पालिका सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित समारोह में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के अगुवाई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्ष और फ्रंटल पदाधिकारियों से संवाद कर संगठन की समीक्षा की गई। पूर्व मंत्री राजेश तिवारी ने कहा संगठन को और सशक्त बनाना होगा। पार्टी में अनुशासनहीनता, निष्क्रियता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में एक लड़ाई देश की आजादी के लिए लड़ी गई थी, अब दूसरी लड़ाई देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लड़ना होगा। आज देश में सांप्रदायिकता का जहर बोया जा रहा है, इसस...