मोतिहारी, जनवरी 5 -- तेतरिया। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति सह भाजपा नेता गिरधारी लाल साहु के बिहार की लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोले जाने का विरोध जताया गया है। पीपरा विस क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी रहे राजमंगल प्रसाद, प्रदेश युवा राजद उपाध्यक्ष संजय निराला, पूर्व प्रमुख विनोद कुमार यादव, भीम आर्मी के तिरहुत प्रमंडल प्रभारी शिवजी पासवान, वीआईपी के तेतरिया प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। बिहार की लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोले जाने की कड़ी निन्दा करते हुए मंत्री रेखा आर्य को मंत्री पद से हटाने, गिरधारी लाल साहु पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.