सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- जड़ौदा पांडा में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह नें भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला रहा है उन्होंने 207 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को बीस लाख की कीमत के ट्राई साइकिल व कान की मशीन, घुटनों की बेल्ट सहित अन्य उपकरण वितरित किए। बुधवार को गांव जड़ौदा पांड़ा के एसडी नेशनल पब्लिक हाई स्कूल में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह नें कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से ठंड से बचने की अपील की। इस दौरान उन्होने भारत सरकार की राष्ट्रीय एडिप योजना के अंतर्गत पंजीकृत 207 दिव्यांग व वरिष्ठ नागर...