मैनपुरी, नवम्बर 9 -- आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष आकाशदीप वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों का गठन भी किया गया। जिलाध्यक्ष ने अंकित कुमार को प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। सपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि जिला में हर बूथ पर बीएलओ से संपर्क कर अपने वोट को सुनिश्चित कराएं। वहीं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब का दिया हुआ संविधान बदलना चाहती है। अगर संविधान बदला तो हम लोगों को जो संवैधानिक अधिकार मिल रहे हैं, वह बस खत्म हो जाएंगे। आगामी 2027 के चुनाव में समस्त दलित समाज एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.