देहरादून, जनवरी 10 -- मसूरी। संवाददाता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने मसूरी में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदल कर महात्मा गांधी को अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मनरेगा का नाम बदल कर गरीबों का रोजगार छीनने की तैयारी की है जिस पर एआईसीसी व पीसीसी के दिशा निर्देश पर आम जनता को इसके बारे में बताने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा को कांग्रेस बंद करना चाहती है जिसमें अवरोध पैदा किए जा रहे हैं। अब कहते हैं कि एक सौ पच्चीस दिन रोजगार दिया जायेगा लेकिन साठ दिन भी नहीं दिया जायेगा। अब मांग के अनुसार रोजगार नहीं मिलेगा, इसकी गारंटी नहीं है। यूपीए के समय रोजगार की गारंटी थी। इसमें केंद्र साठ व राज्य चालीस प्रतिशत देगा ऐसे में जहां सरकारें नहीं है वहां कैसे होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.