विकासनगर, दिसम्बर 2 -- कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता की आवाज को दबाने और तानाशाही जैसा माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। मंगलवार को तिलक भवन में मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरे देश में बड़े पैमाने पर पर वोटों की चोरी की जा रही है। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पछुवादून से भी कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे। मीडिया से बात करते हुए पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात ने एसआईआर पर बोलते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में चुनाव से पहले रिव्यू किया जाना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इस रिव्यू के दौरान एक वर्ग विशेष को मतदाता सूची से बाहर किया जाना तानाशाही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.