हरिद्वार, अगस्त 19 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को देवपुरा चौक पर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या जैसे गंभीर आरोप भी लगाये। महानगर कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर भी हमला बोला। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण लोकतंत्र का चीरहरण है। इसका खामियाजा भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि धामी सरकार की धमक केवल अराजकता फैलाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने तक सीमित रह गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.