रिषिकेष, फरवरी 22 -- प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ की गई मारपीट को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में प्रदर्शन कर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार गुंडों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने सरकार से मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। रविवार को जौलीग्रांट चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शासन चलाने में पूरी तरह विफल है। आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता अब सरकारी दफ्तरों में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है, हत्याएं हो रही हैं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.