लातेहार, दिसम्बर 18 -- लातेहार,प्रतिनिधि। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बुधवार को भाजपा की केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होने कहा कि इस सरकार की नीति और नियत दोनो खराब है। सरकार कोई नयी योजना चला नहीं रही है, उस पर पुरानी योजनाओं का नाम बदल कर उसे बंद करना चाहती है। श्री सिंह बुधवार को समाहरणालय परिसर के समक्ष कांग्रेस के द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना को संबोधित कर रहे थे। यह धरना केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदले दिए जाने के विरोध में दिया गया। विधायक ने आगे कहा कि यह सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को देश की आर्थिक व्यवस्था को सौंप कर देश को बरबाद करना चाहती है। उन्होने कहा कि ऐसे में कांग्रेस ने अपनी नैतिक और राजनीतिक जिम्मेवारी के तहत देश को बचाने के लिए आगे आयी है और पूरे देश में धरना प्रदर्शन कर सरकार के इस निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.