लखनऊ, फरवरी 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यह भाजपा सरकार का आखिरी और विदाई बजट है। भाजपा जनता से किए वादों को भूल गई। केवल आंकड़ों और प्रचार से जनता को गुमराह कर रही है। इसमें जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं है। बजट में गरीबों, किसानों, युवाओं के लिए कुछ नहीं है। बजट का आकार बड़ा है, तो मंहगाई क्यों नहीं कम हुई? बेरोजगारी क्यों नहीं खत्म हुई? अखिलेश ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार बजट खर्च नहीं कर पाती है। अभी तक पिछले बजट का 50 फीसदी भी नहीं खर्च हुआ है। बजट में सरकार जो डाटा बता रही है, वह जीएसडीपी का रियल डाटा नहीं है, वह सिर्फ अनुमान है। सरकार वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना दिखाती है, फैसले नहीं ले पाती है। वन ट्रिलियन डालर इकोनामी के लिए जीएसडीपी 90 लाख करोड़ होनी चाहिए और ग्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.