हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तेजी से विकास कार्य करवा रहे हैं। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और रेल कनेक्टिविटी की करोड़ों की तमाम केंद्रीय योजनाएं राज्य में चल रही हैं। सभी को विकास कार्य धरातल पर भी दिखाई दे रहे हैं। शंकर आश्रम के एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि धामी सरकार केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल के काम कर रही है। इस कारण रेल कनेक्टिविटी, सड़क कनेक्टिविटी, ऊर्जा प्रोजेक्ट जैसी तमाम योजनाओं के तहत निर्माण काम चल रहे हैं। पिछले चार सालों में बड़ी संख्या में सभी विभागों में बड़ी योजनाओं पर काम हुआ है। किसी भी विभाग में बजट की दिक्कत नहीं है। विकास के प्रति धामी सरकार का नजरिया साफ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.