लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में बाढ़ के चलते हालात बहुत खराब हैं। बाढ़ पीड़ितो की सुध लेने वाला कोई नही है। भाजपा सरकार अपनी ही आंतरिक खींचतान में उलझी हुई है। भोजन, पानी, दवा की व्यवस्था करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है पर लगता है कि पूरी सरकार विश्राम करने चली गई है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि जनता 2027 के चुनावों में उनकी इस बेरूखी का करारा जवाब देने का मन बना चुकी है। सपा प्रमुख ने कहा कि बाढ़ की चपेट में तमाम लोग अपनी जान भी गंवा बैठे है। मुख्य मार्गों से कटे इलाको में लोग बहुत सी परेशानियों से जूझ रहे हैं। खाने-पीने के सामान का संकट के साथ दवा-इलाज के लिए भी लोग तरस रहे है। पशुओं की हालत तो और भी ज्यादा खराब है। उनके चारे की भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.