धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद नगर निगम से मेयर पद के लिए संजीव अग्रवाल भाजपा समर्थित प्रत्याशी होंगे। सोमवार को रांची में प्रदेश भाजपा की बैठक में सहमति बनी। बैठक में विधायक, प्रमुख नेता, सभी जिलाध्यक्ष आदि मौजूद थे। महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने बताया कि चार जनवरी को संजीव अग्रवाल नामांकन करेंगे। नामांकन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद एवं विधायकगण मौजूद रहेंगे। संजीव अग्रवाल के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद धनबाद महानगर भाजपा की जिला कार्यालय धनबाद में बैठक हुई। बैठक में नामांकन की तैयारी पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नामांकन के दिन रानीबांध तालाब के पास एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में पहुंचेंगे। सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने मंडल से ...