जमशेदपुर, फरवरी 4 -- मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एनडीए समर्थित महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगी। मौके पर एनडीए के सभी घटक दल एकजुट होकर उनके साथ मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मंगलवार को साकची के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन से दी गई। संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित एनडीए के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एनडीए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और संध्या सिंह के नेतृत्व में मानगो को एक स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर बनाया जाएगा। संध्या सिंह ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो उनकी प्राथमिकताओं में मानगो की सफाई, सुव्यवस्थित नागरिक सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण रहेगा। उन्होंने महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी की व्य...