पलामू, फरवरी 15 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी समर्थित मेदिनीनगर महापौर पद की प्रत्याशी अरुणा शंकर ने शहर के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्प पत्र, शनिवार की शाम में जारी किया। इसमें सुविधायुक्त शहर का वादा किया गया है।अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व जिलाध्यख नरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...