गुमला, फरवरी 21 -- गुमला। नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी शकुन्तला उरांव के समर्थन में शुक्रवार को भव्य रोड शो निकाला गया। रोड शो की पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, पूर्व झारखंड स्पीकर डॉ.दिनेश उरांव तथा पूर्व मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने की।रोड शो पार्टी कार्यालय पालकोट रोड से शुरू होकर सिसई रोड, टावर चौक, थाना रोड, लोहरदगा रोड, मिशन चौक, चटर रोड, पटेल चौक, करमटोली रोड, शास्त्री नगर, डीएसपी रोड व मेन रोड होते हुए पुनः पालकोट रोड पहुंचा। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने जनता से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और शहर के विकास का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.