रामगढ़, फरवरी 20 -- सिरका, निज प्रतिनिधि। भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र के वार्ड 12,13 और 14 में लोगों से मुलाकात की गई। साथ ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली के चुनाव चिन्ह बिस्कुट छाप पर अधिक से अधिक संख्याा में मतदान का आग्रह किया गया। जनसंपर्क अभियान में राजीव पामदत्त, शशि शेखर सिंह, संजय अग्रवाल, तरुण कुमार साव, नीतीश कुमार, भीमसेन चौहान आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...