धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, विशेष संवाददाता निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायशुमारी के आधार पर दावेदारों की सूची को शार्टलिस्ट कर लिया गया है। निगम या नगर परिषद के लिए दो या अधिक से अधिक तीन दावेदार रखे गए हैं। 31 को कोर कमेटी में एक नाम तय कर समर्थन का निर्णय ले लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोर कमेटी की बैठक में झारखंड निकाय चुनाव के लिए बनाए गए दो प्रभारी अरुण सिंह (महासचिव) एवं रितुराज सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। दोनों को झारखंड निकाय चुनाव को लेकर केंद्र से जिम्मेदारी दी गई है। अंदरखाने सूत्रों ने बताया कि धनबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए मात्र दो दावेदार में रस्साकस्सी है। इन्हीं में से किसी एक का नाम तय किए जाने ...