गुमला, फरवरी 20 -- गुमला। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी शकुंतला उरांव और पूर्व मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के संग वार्ड संख्या एक और दो में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।जनसंपर्क के क्रम में दोनों नेताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और गुमला नगर के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी समर्थित अधिकृत प्रत्याशी को ही समर्थन दिया जाए। उन्होंने मतदाताओं से 23 तारीख को चुनाव चिन्ह बिस्कुट छाप पर मतदान करने की अपील की। मौके पर देवेंद्र लाल उरांव, राम अवतार भगत, हरिहर कुमार, श्याम गुप्ता, छोटे लाल, गीता मिश्रा, रेखा देवी, नीलम, अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.