सराईकेला, फरवरी 5 -- भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित ने किया नामांकन पत्र दाखिल भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित ने किया नामांकन पत्र दाखिल सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। चौधरी समर्थकों के साथ गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जेल रोड़ स्थित बजरंग मंदिर से बाजार होते हुए समाहरणालय भवन तक पदयात्रा करते नामांकन केंद्र पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने भाजपा और सुमित चौधरी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक रूप से सुमित चौधरी को समर्थन देने की घोषणा की। जिसके बाद से क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। सुमित चौधरी के साथ मुख्य प्रतिद्वंद्वी मनोज चौधरी, राजा प्रताप आदित्य ...