जामताड़ा, फरवरी 20 -- जामताड़ा। जामताड़ा नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रचार अंतिम दौर में पहुंच गया है। शुक्रवार को जामताड़ा बाजार में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी के समर्थन में रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए। रैली में पार्टी के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने समर्थकों से चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का पालन करने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...