गढ़वा, फरवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत टंडवा और भगलपुर में जन सम्पर्क अभियान चलाया। जहां बेंच छाप का पर्चा वितरण करते हुए लोगों से सहयोग समर्थन मांगा। मौके पर अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद नगर परिषद क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास किया जाएगा। शहर का विकास रुका हुआ है। उसे गति दिया जाएगा। शहर में स्वच्छ वातावरण का माहौल तैयार करते हुए हर वार्ड को सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में पानी, शौचालय और सुरक्षा की भारी कमी है। शहर में अब तक विकास का कोई काम नहीं हुआ है। जनता के अनुरूप क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बरसात में जगह जगह पानी भर जाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.