धनबाद, मार्च 12 -- सिजुआ। सिजुआ दस नंबर स्थित श्रमिक कल्याण केंद्र के प्रांगण में भाजपा लोयाबाद मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं नगीना पासवान के गीतों पर नृत्यांगनों ने उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, निर्वतमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, अशोक सिंह, गुड्डू चौहान, महेश पासवान, राजू सिंह, राम सिंह, डब्लू आलम, सुबोध पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जलाल अंसारी, उचित सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रदीप निषाद आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...