लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में शुक्रवार को प्रदेश में युवाओं को नौकरी देने और बैकलॉग पदों को भरने के मुद्दे पर भाजपा व सपा सदस्यों के बीच जमकर तकरार हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बार-बार समझाने के बाद भी जब भाजपा-सपा सदस्य नहीं माने, तो वह नाराज हो गए। इस पर इयर फोन मेज पर पटकते हुए उन्होंने 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही रोक दी और आसन से उठ कर चले गए। सपा सदस्यों के मनाने के बाद वह दोबारा वापस आए। हुआ यह कि प्रश्नकाल में सपा सदस्य डा. रागिनी सोनकर ने युवाओं की नौकरी में पारदर्शिता के साथ बैकलाग भर्तियां न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बैकलॉग भर्तियां नहीं की जा रही हैं, आरक्षित वर्ग के टॉप मेरिट वालों को अनारक्षित की जगह उनकी ही श्रेणी में डाला जा रहा है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना भर्तियों पर सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.