चाईबासा, नवम्बर 12 -- चाईबासा । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने देश को पहली बार जनजातीय समाज से राष्ट्रपति दिया, झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाया और झारखंड व छत्तीसगढ़ - दोनों ही राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वन अधिकार अधिनियम, पेसा कानून, जनजातीय मंत्रालय के सशक्तिकरण और वनभूमि पट्टा वितरण जैसे निर्णयों से जनजातीय समाज के हितों को मजबूत किया है। श्री गागराई बुधवार को स्थानीय कैफेटेरिया में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे ।वहीं, पूर्व विधायक जवाहरलाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.