पटना, फरवरी 21 -- नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों के प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भाजपा भी सड़क पर उतर आई। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयकर गोलंबर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। उनका पुतला दहन किया। इसके पहले भाजपा के बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से निकले और पैदल मार्च करते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में लिखे नारे वाली तख्तियां लिए हुए थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित स्थान पर, जहां दुनिया भर के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि जुटे थे, वहां यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा किया गया व्यवहार न केवल अशोभनीय ह...