सहारनपुर, मई 12 -- शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पर वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। दोपहर बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पहुंचकर भी मां शाकंभरी देवी के दर्शन किए और मनौती मांगी। पुलिस प्रशासन भी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मोर्चे पर तैनात दिखाई दिया। हालांकि मंदिर परिक्षेत्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी के चलते पुलिस को दिन भर पसीने छूटे रहे। पश्चिम उत्तर प्रदेश की विख्यात सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश एवं चतुर्दशी तिथि के चलते सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक लाइन शंकराचार्य आश्रम के पास पहुंच गई थी। बाबा भूरादेव के दर्शन के बाद कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.