जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- अरवल, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन के प्रणेता पंडित कैलाशपति मिश्र की जयंती अरवल भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कैलाशपति मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। भाजपा जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय ने कहा कि कैलाशपति मिश्र न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि संगठन के सच्चे साधक और विचारक भी थे। वे हमेशा आदर्श जीवन और नैतिक राजनीति के प्रतीक बने रहे। कैलाशपति मिश्र उन नेताओं में थे जिन्होंने संघ काल से संगठन के निर्माण में योगदान दिया। बिहार में भाजपा की स्थापना में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा, उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई। राज्य का शायद ही कोई ऐसा कोना हो जहां वे कार्यकर्ताओं से मिलने न गए हों। जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.