देहरादून, जनवरी 5 -- श्रीनगर। अंकिता हत्याकांड मामले में कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा श्रीनगर मंडल ने सोमवार को गोला पार्क में प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड को कांग्रेस व अन्य दल विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनैतिक मुद्दा बना रहे हैं जबकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। बताया कि पीड़ित परिवार के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है। मौके पर श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, महिला मोर्चा कार्यवाहक अध्यक्ष रेनू सुंद्रियाल, पार्षद दिनेश पटवाल, गुड्डी गैरोला, प्रकाश सती, सोनी कौर, लीला, नीलम बमराड़ा, सुनीता पंवार, शीला बर्त्वाल, सिमरन पंवार, पिंकी पंवार, रेखा रावत, सूर्यप्रकाश नौटियाल, आशीष उनियाल, जगमोहन पुंडीर, राहुल राणा, प्रहलाद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...