फरीदाबाद, फरवरी 22 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार लता रानी ने शनिवार को अपने चुनाव प्रचार के तहत शहर के कई इलाकों में नुक्कड़ सभाओं और डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मुजेडी, चंदावली, भांखरी, अनखीर और राजीव नगर समेत कई क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। सभाओं को संबोधित करते हुए लता रानी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद, जो कभी औद्योगिक विकास का उदाहरण था, आज नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के कारण बदहाल हो चुका है। सड़कों की खराब स्थिति, जलभराव, गंदगी और टूटी हुई सीवर लाइनों की समस्या आम हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं, युवा, व्यापारी और किसान सभी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लता रानी ने कांग्रेस शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.