लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि काफी लम्बे समय तक ना-ना करने के बाद अब केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराने के निर्णय का भाजपा व कांग्रेस आदि द्वारा इसका श्रेय लिया जा रहा है और खुद को ओबीसी हितैषी सिद्ध करने की होड़ है। जबकि इनके बहुजन-विरोधी चरित्र के कारण ये समाज अभी भी पिछड़ा, शोषित व वंचित है। मायावती ने शुक्रवार को 'एक्स पर यह पोस्ट लिखी। वैसे भी कांग्रेस एवं भाजपा आदि की अगर नीयत व नीति बहुजन समाज के प्रति पाक-साफ होती तो ओबीसी समाज देश के विकास में उचित भागीदार बन गया होता। इससे इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का 'आत्म-सम्मान व स्वाभिमान' का मिशन सफल होता हुआ ज़रूर दिखता। बसपा प्रमुख ने कहा कि बाबा साहेब एवं बीएसपी के अनवरत संघर्ष के कारण ओबीसी समाज आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.