औरंगाबाद, जुलाई 31 -- दाउदनगर भखरुआं मोड़ के समीप बिहार भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे का भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता के नेतृत्व में किया गया। इसमें सैकड़ों भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गोपाल शरण सिंह एवं संजय मेहता ने राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने नेता के मार्गदर्शन में आने वाले दिनों में जिले में पार्टी को सफल और यशस्वी बनाना है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विजय का परचम लहराना है। औरंगाबाद जिले की जितनी भी समस्याएं हैं और जो भी आम जनता की मांगे हैं वह सब एनडीए की सरकार ही पूरा करेगी। इस अवसर पर सैकड़ों युवाओं ने एक स्वर में तावडे के नेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.