प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। महानगर, गंगापार और यमुनापार के अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा मिशन-2027 अर्थात आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर संगठन सर्वोपरि के भाव से काम करने को प्रेरित किया जा रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से संवाद करके नए मिशन के लिए जुटने की अपील कर रहे हैं। इसके तहत मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सर्वप्रथम उनका अभिनंदन हुआ। संजय ने कहा कि भाजपा व्यक्ति से बड़ा संगठन और संगठन से बड़ा देश की भावना से काम करती है। पार्टी ने मुझे अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर जो विश्वास किया है उस पर खरा उतरना है। इस अवसर पर विजय श्रीवास्तव, मुरारीलाल अग्रवाल, रणजीत सिंह, डॉ. शैलेश पांडेय, मनोज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, देवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.