कन्नौज, अप्रैल 15 -- कन्नौज। सपा जिला कार्यालय पर डॉ.भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती पर स्वाभिमान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि उनके अधूरे मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही आगे बढ़ाया जाएगा। समाजवादी चिंतक दीपक मिश्रा ने कहा कि डॉ.भीमराव आंबेडकर, डॉ.राममनोहर लोहिया दो महान चिंतक थे। समाज को जाति, भेदभाव और गैर बराबरी से मुक्ति दिलाने की दिशा में अद्धितीय योगदान दिया। पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि भाजपा के लोग डॉ.आंबेडकर के नाम का उपयोग केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए करते हैं। मूर्तिया लगाना और तस्वीरें लगाना आसान है। उनके विचारों को आत्मसात करना कठिन है। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि समाजवादी लोग डॉ.आंबेडकर के मिशन को बचाने और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सपा नेता जय कुमार तिवारी, विधानसभा क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.