सहारनपुर, नवम्बर 26 -- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव प्रदीप नरवाल सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने महानगर कांग्रेस कार्यालय आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इसके पश्चात पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा वोट चोरी की सरकार है। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश से प्रारंभ होकर महाराष्ट्र, हरियाणा से बिहार पहुंचे वोट चोरी ने चुनाव आयोग और भाजपा के असंवैधानिक गठबंधन की पोल खोल दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहा है, जिससे सबसे ज्यादा नुकसान भारतीय लोकतंत्र को हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी के मॉड्यूल पर चलकर भाजपा ने बिहार में वोट चोरी का भी आरोप लगाया। नरवाल का आरोप है है कि भाजपा एवं चुनाव आयोग का एकमात्र मकसद यह है कि एसआईआ...