रांची, अक्टूबर 8 -- तोरपा, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को तोरपा प्रखंड के गौरबेड़ा व कोरकोटोली गांव में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर कोरकोटोली गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के रवि ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या के प्रयास विभिन्न माध्यमों से कर रही है। भाजपा वोट चोरी कर सता में आयी है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव गांव में अभियान चलाकर जनता को वोट चोरी की सच्चाई से अवगत कराएं। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे और अपने वोट की रक्षा करेंगे। कार्यकर्ता जनता से सीधे संपर्क कर उन्हें वोट चोरी की सच्चाई की जानकारी दें। उन्होंने कहा भाजपा देश का भला नहीं कर सकती है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह अभियान गांव गांव ...