हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- भीमताल। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर भीमताल मंडल के बूथ संख्या 134 में कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला मंत्री नितिन राणा ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। वह अपने मूल सिद्धांत अंत्योदय के पथ पर अविरल कार्य करते हुए सेवा ही संगठन का भाव साकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण किया गया। बूथ अध्यक्ष भारत लोशाली, योगेश तिवारी, भास्कर भगवाल, विनीत जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.