सोनभद्र, अप्रैल 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रविवार को जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया। ध्वजारोहण व मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना छह अप्रैल 1980 को भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर की थी। जिसका चुनाव चिन्ह कमल का फुल है। कहा कि वर्तमान स्थिति में भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। देश के अधिकतर राज्यों में अपने व सहयोगियों के साथ मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में सरकारें चल रही हैं। भाजपा की स्थापना साल 1980 में हुई थी, लेकिन इसके मूल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व मे 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ ही है। जिसके पहले...