अलीगढ़, अगस्त 17 -- अलीगढ़। एनसीईआरटी की किताबों में शामिल कए गए विभाजन विभीषिका नामक अध्याय जिसमें देश के विभाजन के लिए पं० जवाहरलाल नेहरु को दोषी बताया गया है, इसका कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने विरोध किया है। विवेक बंसल ने कहा देश के विभाजन में पं० जवाहरलाल नेहरु ज़िम्मेदार नहीं थे जबकि वास्तविकता ये है कि देश की स्वतंत्रता से पूर्व मुस्लिम लीग के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना व विनायक दामोदर सावरकर ने धार्मिक आधार पर द्विराष्ट्र की वकालत की थी। इस विषय में बयान भी दिए थे। देश का विभाजन मोहम्मद अली जिन्ना व हिन्दू महासभा की जुगलबंदी का परिणाम है। विभाजन विभीषिका को रोकने के उद्देश्य से महात्मा गाँधी ने मोहम्मद अली जिन्ना को ये प्रस्ताव दिया था कि वे स्वयं प्रधानमन्त्री बने और अपने मंत्रिमंडल में मुस्लिम मंत्रियों को स्थान दें। ये...