मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भाजपा विधि प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है। विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आनंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को इसकी सूची जारी की। सूची के अनुसार छह सह संयोजक, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया व एक सह मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी, एक सह सोशल मीडिया प्रभारी, एक आईटी सेल व सह आईटी सेल प्रभारी, कार्यालय व सह कार्यालय प्रभारी, तीन प्रवक्ता, 31 कार्यसमिति सदस्य, 17 विशेष आमंत्रित सदस्य व 15 स्थाई आमंत्रित सदस्यों को मनोनीत किया गया है। आनंद सिंह ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बिंध्याचल राय, भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार के दिशा निर्देशों के अनुसार संगठन का विस्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.