पटना, अक्टूबर 11 -- भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को उन्होंने इसकी विधिवित घोषणा की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया है। कहा कि यहां गरीबों, कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। यह भी कहा कि जो सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत करेगा, वे उसका समर्थन करेंगे। यादव ने कहा कि उनके कारण भाजपा को अलीनगर से पहली बार जीत मिली। वे सामान्य परिवार से आते हैं। भाजपा में दलितों, पिछड़ों का कोई सम्मान नहीं है। लिहाजा, वे यहां नहीं रहना चाहते। पिछले दिनों एक मामले में दोषी करार देने के बाद यादव की सदस्यता चली गयी थी। हालांकि, बाद में उस मामले में बरी होने के बाद उनकी सदस्यता फिर से बहाल भी हो गयी थी। दरअसल, पिछले दिनों विधानसभा में विश्वासमत के दौरान यादव ने बगावती तेवर दिखाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.