हजारीबाग, मार्च 7 -- बरही, प्रतिनिधि। भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता बनने पर विधायक मनोज कुमार यादव ने हर्ष व्यक्त किया है। विधायक मनोज कुमार यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी का अनुभव और नेतृत्व क्षमता झारखंड में भाजपा को और मजबूत बनाएगी। कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी और झारखंड के विकास को नई दिशा देगी। बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा के बाद पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। भाजपा ने संकेत दे दिया है कि मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बरही के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुने जाने का स्वागत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.